- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
उज्जैन के 22 लोगो की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई
उज्जैन ।उज्जैन नगर की अम्बर कॉलोनी में विगत 27 मार्च को 38 वर्षीय व्यक्ति संतोष वर्मा की मृत्यु हो गई थी । मृतक संतोष वर्मा की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी ।
इस कारण से जिला प्रशासन द्वारा 30 मार्च को अंबर कॉलोनी को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित कर सर्विलेंस का कार्य किया जा रहा है ।मृतक संतोष वर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार – पड़ोसी 12 एवम उज्जैन शहर के अन्य 10 इस तरह कुल 22 व्यक्तियों के स्वाब के नमूने लेकर जांच हेतु भोपाल एम्स भेजा गया था। उक्त 22 व्यक्तियों की रिपोर्ट आज शाम को प्राप्त हुई है जो कि नेगेटिव है ।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शशांक मिश्र ने कहा है अम्बर कॉलोनी क्षेत्र के रहवासियों के सहयोग के कारण ही कोरोना का संक्रमण कॉलोनी के अन्य लोगों में नहीं फैल सका है ।उन्होंने अपील की है कि इसी तरह का सहयोग यदि आगे 14 दिनों के लिए रहवासी करेंगे और अपने घरों में ही रहेंगे तो संपूर्ण क्षेत्र कोरोना से सुरक्षित रह सकेगा . कलेक्टर ने कहा कि नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी 14 दिनों तक क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी , लगातार सर्वे किया जाएगा एवं क्षेत्र में आना जाना प्रतिबंधित रहेगा ।