- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
चौंकाने वाली खबर…उज्जैन में मिले 7 नए कोरोना पॉजिटिव
Ujjain News: शहर में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। जिन क्षेत्रों में ये संक्रमित मरीज मिले हैं, वहां पूरी तरह से लॉक डाउन कर क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
कोरोना वायरस का प्रभाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को चौंकाने वाली खबर सामने आई है, यहां 7 नए मरीजों में कोरोना पुष्टि हुई है। शहर में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। जिन क्षेत्रों में ये संक्रमित मरीज मिले हैं, वहां पूरी तरह से लॉक डाउन कर क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
इलाकों को सील कर दिया गया
शहर में सोमवार सुबह कोरोना के सात मरीज मिलने से इलाकों को सील कर दिया गया है। बीते दिनों इनके सैंपल लिए गए थे। उज्जैन में अब तक 25 केस सामने आ चुके हैं। इसके पहले शहर में रविवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसमें कोट मोहल्ला निवासी सात साल का बच्चा और रामप्रसाद भार्गव मार्ग निवासी 25 साल की महिला शामिल हैं। दोनों के परिवारों में पहले भी एक-एक संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
ये हैं उन मरीजों के नाम
इनके नाम शब्बीर पिता शाहिद 75 साल निवासी बेगमबाग, साजिद पिता शाकिर हुसैन 32 वर्ष नागौरी मोहल्ला, मोहम्मद हुसैन पिता इब्राहिम 65 वर्ष केडी गेट, आबादअली पिता नजाबुद्दीन 56 वर्ष कमरी मार्ग, शाबिदा बी पति मोहम्मद हुसैन 60 वर्ष केडी गेट, मनीषा पति जयंत 60 वर्ष कमरी मार्ग तथा जसिना बी पति रियाज अहमद 60 वर्ष अमरपुरा तोपखाना हैं। इनके सहित अब तक 25 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।