- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
विश्वविद्यालय की जून-जुलाई में होने वाली स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षाएं स्थगित
उज्जैन. शासन ने उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा की स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। देर शाम उच्च शिक्षा विभाग ने सोशल मीडिया से सूचना जारी की। रात तक विक्रम विश्वविद्यालय को कोई भी पत्र प्राप्त नहीं हुआ। इसके पहले दिए कार्यक्रम के अनुसार स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 29 जून से 31 जुलाई तक होना थी। वहीं तकनीकी शिक्षा की परीक्षाएं 16 जून से 31 जुलाई तक होना थी।
विक्रम विवि में इनको लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी थी लेकिन इसी बीच सोमवार देर शाम उच्च शिक्षा विभाग ने अपने फेसबुक पेज और टि्वटर अकाउंट से राज्य शासन द्वारा परीक्षाएं स्थगित करने की जानकारी सार्वजनिक की लेकिन अधिकृत रूप से उच्च शिक्षा विभाग से कोई भी पत्र विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन को रात 10 बजे तक भी प्राप्त नहीं हुआ।
विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया उच्च शिक्षा विभाग ने फेसबुक और टि्वटर अकाउंट के माध्यम से परीक्षा स्थगित करने की जानकारी साझा की है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग का पत्र आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। स्थगित हुई परीक्षाओं की तारीख उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अलग से घोषित की जाएगी।