- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
उज्जैन:7 जुलाई से खुलेंगे जिले के सभी धर्मस्थल
धर्मस्थलों के खुलने का समय प्रात: 5.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक का रहेगा। बैठक में जिले की सभी चाय, पोहा, कचोरी आदि की दुकानें एवं रेस्टोरेंट सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, नगर निगम आयुक्त श्री सोनू गेहलोत, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, यूडीए सीईओ श्री एस एस रावत, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री शिवा कोटवानी मौजूद थे।
बैठक में शहर की सब्जी मंडियां शुरू करने, लोकल परिवहन के लिये मैजिक प्रारम्भ करने पर चर्चा की गई। मैजिक की सुविधा आरटीओ द्वारा विभिन्न क्षमताओं के लिये पास की गई सीट 6+1 सवारियां ले जाने की अनुमति के साथ मंगलवार 7 जुलाई से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है।