- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
नियंत्रण के लिए उठाए गए कड़े कदम, सीसीटीवी से हुई निगरानी, 4 लाख का जुर्माना भी लगया गया
उज्जैन. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन जिले में कोरोना के नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य हुआ है। शुरुआत में उज्जैन में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला परंतु बाद में प्रशासन की कर्मठता समाज के विभिन्न वर्गों एवं जनसामान्य के पूरे सहयोग से कोरोना पर नियंत्रण पा लिया गया है। आज उज्जैन प्रदेश के सबसे कम संक्रमित जिलों से एक है। इसके लिए जिला प्रशासन सहित सभी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही सभी के सहयोग से उज्जैन जिला कोरोना पर जीत हासिल करेगा, लेकिन हमें अभी भी कोरोना को हराने के लिये अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अनिवार्य रूप से मास्क लगायें। कोरोना से बचने का यही एक प्रभावी तरीका है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सामान्य लक्षण वाले मरीजों को होम क्वारंटाइन में रखा जाये। चिकित्सक उनके घरों में जाकर उन्हें देखते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आवश्यकता इस बात की है कि कोरोना संक्रमण से किसी मरीज की मृत्यु न हो। इसके लिये उन्होंने पुख्ता रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नई गाईड लाइन जारी की है, जिसमें अब सार्वजनिक रूप से धार्मिक आयोजन या पर्व नहीं मनाये जायेंगे। शादी-ब्याह में भी वर एवं वधू पक्ष से 10-10 व्यक्ति ही शामिल होंगे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि उज्जैन जिले में 73 एक्टिव केस हैं। आरडी गार्डी अस्पताल में 11, इन्दौर में तीन, माधव नगर चिकित्सालय में 44 मरीज है तथा 15 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से तीन मरीज क्रिटिकल स्थिति में है। कलेक्टर ने फीवर क्लीनिक की जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सालयों में स्थापित फीवर क्लीनिक में 3335 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया, जिनमें 142 सस्पेक्टेड लोगों को चिन्हित किया गया। प्रायवेट फीवर क्लीनिक में 1412 लोगों को पंजीकृत किया गया, जिनमें से 254 सस्पेक्टेड लोगों को चिन्हित किया गया।
इन सभी जगहों से टोटल 102 पॉजीटिव मरीज पाये गये। मास्क न लगाने वाले एवं नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर स्पाट फाइन करते हुए चार लाख 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जीवन मित्र योजना के तहत जिले के 80 हजार लोगों को मास्क पहनने की शपथ दिलाई गई। दस होम क्वारंटाइन चेकिंग पार्टी, 12 मोटर सायकल पार्टी, 24 चार पहिया वाहन पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई। कंटेनमेंट एरिया में 840 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। सीसीटीवी कैमरों से भी मॉनीटरिंग की गई।