- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 12-08-2026
- 12 अगस्त की रात लगेगा साल का अंतिम पूर्ण सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा नजारा
- बॉलीवुड के ‘ओम शांति ओम’ गाने पर थिरकीं 7 देशों की सुंदरियां, निकिता पोरवाल के साथ किया सिग्नेचर स्टेप
- उज्जैन की हेमलता को राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण, 15 अगस्त के ‘एट होम’ समारोह में होंगी शामिल
बैरिकेड्स पर लगाई कनात, पीछे से लोग भी नहीं देख पाएंगे महाकाल की सवारी
महाकाल दर्शन करने वालों को लौटना पड़ा
श्रावण मास में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र के श्रद्धालु निजी चौपहिया वाहनों से पहुंचकर हैं। एक दिन पहले मंदिर प्रशासन द्वारा मध्यप्रदेश से बाहर के श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया, जिस कारण दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के सैकड़ों लोगों को भगवान के दर्शन किये बगैर ही लौटना पड़ा।
एक दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग बंद:
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनों के पहले ऑनलाइन बुकिंग कराना आवश्यक है। रविवार को आमजन का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित रहा। मंदिर प्रशासन द्वारा बुकिंग साइड को एक दिन पहले ही ब्लॉक कर दिया गया था। इस कारण लोग रविवार को दर्शनों की अनुमति नहीं ले पाये जबकि शुक्रवार को जिन लोगों ने बुकिंग कराई थी उसे निरस्त कर दिया गया।