- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
नागझिरी उद्योगपुरी में वाटर रिचार्ज के लिए बन रहा था तालाब, बीच में रुकवा दिया काम
नागझिरी उद्याेगपुरी में एक तालाब की खुदाई शुरू होने के बाद बंद हो गई। मक्सी रोड उद्योगपुरी की तर्ज पर चार एकड़ जमीन में तालाब सह वॉटर रिचार्ज पिट बनाया जाना था। औद्योगिक क्षेत्र की जमीन जिला उद्योग केंद्र के आधिपत्य की है। ऐसे में केंद्र से अनुमति लिए बगैर यहां कोई काम नहीं किया जा सकता है। हालांकि केंद्र के अफसरों का कहना है उद्योगपतियों की मंशा है कि यहां पर पौधारोपण किया जाए। यह ग्रीन बेल्ट की जमीन है। उद्योगपतियाें का कहना है पूरा काम जनसहयोग से किया जा रहा है। खुदाई के काम में लगने वाले उपकरण भी उद्योगपति मुहैया करवा जा रहे हैं। यहां पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक एआर सोनी ने काम रुकवा दिया है। उद्योगपुरी में कहीं भी खुदाई के लिए किसी को अनुमति नहीं दी है।
रिचार्ज पिट से सुधरे भूजल स्तर
जिस स्थान पर तालाब खुदवाया जा रहा है वह ग्रीन बेल्ट की जमीन है। वहां पर रिचार्ज पिट बनाया जा रहा है, जिससे भूजल का स्तर बढ़ेगा
सुनील भावसार, अध्यक्ष, नागझिरी औद्योगिक इकाई
उद्योगों के बीच तालाब बनाने से सीपेज का पानी फैक्टरियों में जाएगा। जिनकी फैक्टरियां आसपास है, कम से कम उन उद्योगपतियों से भी इस संबंध में चर्चा की जाना चाहिए।
अशोक चौधरी, सचिव अवंतिका उद्योग संघ
मक्सी रोड उद्योगपुरी की तर्ज पर नागझिरी में तालाब का काम शुरू हुआ था। इससे भूजल स्तर सुधरेगा। तालाब के आसपास पांच हजार पौधे लगाने से हरियाली भी होगी।
सोनू गेहलोत, निगम सभापति