- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
उज्जैन:जेल के दो और कैदी कोरोना पॉजिटिव
जेल के डॉक्टर को निलंबित करने के निर्देश
उज्जैन:कलेक्टर आशीष सिंह आज सुबह केंद्रीय जेल भेरूगढ़ पहुंचे और कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों एवं संदिग्ध मरीजों का हाल जाना। कलेक्टर ने आइसोलेशन वार्ड के भीतर जाकर कोरोना पॉजिटिव ही मरीजों चर्चा की। भैरवगढ़ जेल में इस समय 250 कैदियों को स्क्रीनिंग पश्चात अलग बैरकों में आयसोलेट किया गया है। ये वे कैदी है, जो संक्रमितों के साथ उनकी बैरक में उठ-बैठ रहे थे।
सावधानी जरूरी…दो दिनों में 26 पॉजिटिव, सभी सिम्प्टोमेटिक
शहर और जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर अभी खतरा टला नहीं है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि 26 मरीज अभी दो दिनों में सामने आए, सभी सिम्प्टोमेटिक थे। सोमवार को 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 8 नए थे और 2 रिपिट पॉजिटिव थे। इन आठों की रिपोर्ट सिम्प्टोमेटिक थी। मंगलवार शाम को जो रिपोर्ट आई, उनमें 16 पॉजिटिव थे। दो रिपिट आए। एक पॉजिटिव देवास का था जो श्रमिक है और उसका उपचार आरडी गार्डी में चल रहा था।