- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
परंपरा ना टूटे इसलिए बेदारनगर से बुडलाय के बीच निकली कावड़ यात्रा
ग्राम बेदारनगर से कई वर्षों से श्रावण में ग्रामीणों द्वारा गांव के मृत्युंजयेश्वर महादेव मंदिर से जल लेकर उज्जैन बाबा महाकाल का जल अभिषेक करने की पुरानी परंपरा है, लेकिन इस वर्ष काेराेना के चलते ग्रामीणों ने एक गांव से दूसरे गांव पहुंचकर यात्रा की परंपरा को पूरा किया। ग्राम बेदारनगर के मृत्युंजयेश्वर महादेव मंदिर से ग्रामीण कावड़ में जल भर कर निकले।
पास ही ग्राम बुडलाय पहुंचे, जहां बाबा महाकाल का जला अभिषेक किया गया। इसके बाद ग्रामीण पुनः वहीं से जल भर ग्राम बेदारनगर पहुंचे। मृत्युंजय ईश्वर महादेव मंदिर में बाबा का जलाभिषेक किया गया। जानकारी ग्राम के गुरुचरण परमार ने दी।