- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
- उज्जैन में पंचकोशी यात्रा शुरू: महापौर ने नागचन्द्रेश्वर से किया शुभारंभ, 25 हजार श्रद्धालु पहुंचे
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, जयकारों से गूंजा परिसर
- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
स्टाफ नर्स, बैंककर्मी, सेल्समैन सहित 34 पॉजिटिव, एक की मौत; पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2046 हुई
उज्जैन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 34 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। शिक्षक, विद्यार्थी, व्यापारी, स्टाफ नर्स, बैंककर्मी, हलवाई, सेल्समैन, एक डॉक्टर के पुत्र सहित 34 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। शहरी क्षेत्र के 33 तथा माकड़ौन का एक मरीज संक्रमित है। इनके साथ ही उज्जैन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2046 हो गई है।
इंदौर में एक मरीज की मौत हुई है। मरीज का इंदौर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उज्जैन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया मंगलवार को 815 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिनमें 34 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव पाए गए मरीजों में संतराम सिंधी कॉलोनी के 27 साल के युवक, महानंदानगर के 22 साल के युवक, अशोक नगर के 50 साल के बुजुर्ग, विक्रमादित्य मार्केट की 31 साल की महिला, अर्पिता कॉलोनी के 77 साल के बुजुर्ग, क्षीरसागर की 21 साल के युवक, वेदनगर के 21 साल के युवक, इंद्रानगर की 54 साल की महिला, बहादुरगंज के 50 साल के मरीज, अमरनाथ एवेन्यू की 37 साल की महिला सहित 34 संक्रमित हुए हैं।
पॉजिटिव मरीज 2000 पार, अब इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में किया अनिवार्य
पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2046 हो गया है और एक्टिव मरीजों की संख्या 364 हो गई है। लगातार बढ़ते मरीजों के बाद अब जिला प्रशासन की ओर से शहर के 14 हॉस्पिटल में आइसोलेशन जोन बनाने और वहां पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने की व्यवस्था निर्धारित की है। प्राइवेट हॉस्पिटल को 3 दिन में आइसोलेशन जोन तैयार करना होंगे, ताकि चौथे दिन से सस्पेक्टेड या पॉजिटिव मरीजों को भर्ती रखकर उनका इलाज किया जा सके।
पुष्पा मिशन हॉस्पिटल, जेके नर्सिंग होम, देशमुख हॉस्पिटल, जीडी बिड़ला हॉस्पिटल, चैरिटेबल हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, पाटीदार हॉस्पिटल, सहर्ष हॉस्पिटल, सीएचएल मेडिकल सेंटर, गुरुनानक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, तेजनकर हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल, उज्जैन हार्ट हॉस्पिटल में सस्पेक्टेड या पॉजिटिव मरीजों के लिए पांच-पांच बेड तथा दो आईसीयू रहेंगे।
इंदौर में 287 नए मरीज
मंगलवार को शहर में 287 नए मरीज मिले, जबकि पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। 2550 सैंपल की जांच में 2247 निगेटिव मिले। एक्टिव मरीजों की संख्या 4301 हो गई है। अब तक कुल 15452 मरीज हो चुके हैं।