- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
11 सितंबर को बन चुका टाइम टेबल, जारी करना भूल गए, 15 की रात जारी किया, 17 से परीक्षा
विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन में सबकुछ मुमकिन है। यहां कभी 100 में से 101 नंबर दे दिए जाते हैं तो कभी 24 हजार से ज्यादा मार्कशीट गलत प्रिंट होने आैर ओपन बुक प्रणाली के पेपर लीक होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। ताजा मामला बीएड की परीक्षाओं का है। विश्वविद्यालय में बीएड का टाइम टेबल 11 सितंबर को ही तैयार हो चुका था। जिस पर उपकुलसचिव आैर सहायक कुलसचिव ने हस्ताक्षर भी कर दिए लेकिन परीक्षा विभाग जारी करवाना ही भूल गया। 17 सितंबर से शुरू होने वाली ओपन बुक प्रणाली की परीक्षा का टाइम टेबल 15 सितंबर की रात जारी किया गया। इस पर भी 11 सितंबर की ही तारीख दर्शाई गई है।
बुधवार को जब विश्वविद्यालय को गलती समझ में आई तो बीएड के विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले एसएमएस भेजकर परीक्षा की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय परिक्षेत्र में बीएड के 3 हजार से अधिक विद्यार्थी हैं, जो ओपन बुक प्रणाली के अंतर्गत चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देंगे।
परीक्षा शुरू होने के कम से कम सात दिन पहले टाइम टेबल घोषित किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों तक जानकारी पहुंच सके लेकिन विवि द्वारा इस तरह अपनी गलती छिपाने के लिए ताबड़तोड़ टाइम टेबल जारी करना, विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं को उजागर करता है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि किन्हीं तकनीकी कारणों से टाइम टेबल रिलीज नहीं किया गया। विद्यार्थियों को मैसेज भेजकर गुरुवार से शुरू होने वाली परीक्षा के बारे में सूचना भेजी गई है।