- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
उज्जैन : पत्नी को बच्चों के साथ मायके भेजा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
उज्जैन।ऋषि नगर में किराये के मकान में रहने वाले आटो चालक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसकी पत्नी दमदमा स्थित मायके से पंछियों को दाना डालने ऋषि नगर आई तो पति को फंदे पर लटके देखा। माधव नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
प्रदीप पिता बृजमोहन कुरील 45 वर्ष निवासी ऋषि नगर ऑटो चालक था और उसके पास दो आटो थी। वह करीब 5 वर्षों से ऋषि नगर में किराये का मकान लेकर पत्नी प्रियंका व दो बच्चों के साथ रहता था। प्रदीप के ससुर मनोहर ने बताया कि तीन दिन पहले प्रदीप ने पांच हजार रुपये प्रियंका को दिये और सवारी लेकर शहर से बाहर जाने की बात कहकर उन्हें बच्चों के साथ दमदमा भेज दिया।
सुबह प्रियंका पालतू मिट्ठू व दूसरे पंछियों को दाना डालने ऋषि नगर आई तो पति को फांसी के फंदे पर लटके देखा। मनोहर के अनुसार प्रदीप व प्रियंका ने लव मैरिज किया था। घर में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति भी नहीं थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और जांच शुरू की है।