- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
5 दिनों में 70 लोगों को कुत्तों ने काटा
शहर में आवारा कुत्तों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, खास बात यह कि आवारा कुत्ते जाते-जाते लोगों को अपना शिकार बनारहे है। पिछले 5 दिनों में ७० लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सुबह भेरूगढ़ क्षेत्र के बालक को कुत्तों ने घेरकर काटा और गंभीर घायल कर दिया।
नगर निगम द्वारा शहर में आवारा कुत्तों को पकडऩे की औपचारिक कार्यवाही की जा रही है। आवारा श्वान पकडऩे वाला वाहन कुछ इलाकों में पहुंचकर एक-दो आवारा श्वानों को पकड़ता है और कुछ दिनों बाद उन्हीं श्वानों को उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है, जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। 5 दिनों में विभिन्न इलाकों के ७० लोगों को आवारा श्वानों ने काटकर घायल किया, जिन्होंने जिला चिकित्सालय में उपचार कराया।
सुबह भेरूगढ़ क्षेत्र में रहने वाले 3 वर्षीय बालक को घर के बाहर खेलते समय आवारा कुत्तों ने घेर लिया और पैर व हाथों में अलग-अलग जगह काटकर गंभीर घायल कर दिया। उसके पिता ने बताया कि क्षेत्र में आवारा श्वानों का आतंक है जिसकी शिकायत नगर निगम में कई बार की गई लेकिन नगर निगम की आवारा श्वानों को पकडऩे वाली गैंग आज तक नहीं आई। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर को कुत्ते के काटने से घायल 6 लोग अस्पताल पहुंचे थे। जबकि 3 को 13, 5 को 1३, 6 को १९ और 7 अक्टूबर को 19 लोगों को कुत्तों ने शिकार बनाया।