- उज्जैन प्रशासन का स्वास्थ्य अभियान, मिठाइयों पर चांदी के वर्क पर लगेगी रोक
- महाकाल पर भक्तों की अपार श्रद्धा: दान, प्रसादी और सेवाओं से 142 करोड़ की आय
- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
उज्जैन:दो हजार का इनामी बदमाश जहरीली शराब के साथ पकड़ाया
उज्जैन। पंवासा पुलिस ने दो हजार के ईनामी को जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि गौतम पिता सुरेश पारदी निवासी वर्माजी का कुआं शंकरपुर द्वारा कुछ माह पूर्व एक घी फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
उसके साथी गिरफ्तार हो चुके थे लेकिन गौतम तभी से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। बुधवार शाम मक्सीरोड़ क्षेत्र से पुलिस टीम ने गौतम को जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गौतम के खिलाफ माधव नगर, चिमनगंज थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन प्रकरण दर्ज हैं जिनमें हत्या, चोरी व छेड़छाड़ के मामले शामिल हैं।
जहरीली शराब कांड में आरक्षक सुदेश खोड़े सहित तीन की तलाश…
उज्जैन। जहरीली शराब झिंझर पीने से 12 मजदूरों की मौत के बाद पुलिस द्वारा सरगना सिकंदर व उसके साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अपराध में शामिल आरक्षक सुदेश खोड़े, एजाज व एक अन्य की पुलिस को तलाश है। एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सिकंदर से लगातार पूछताछ जारी है जबकि फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।