- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
जिला चिकित्सालय में वार्ड के बाहर सीवर लाइन का पानी भरा
उज्जैन। जिला चिकित्सालय में सी वार्ड के बाहर सीवर लाइन का पानी ओवर फ्लो होकर मेनगेट तक बहने लगा। गंदगी और बदबू के कारण भर्ती मरीज और परिजन घंटों परेशान होते रहे।
वर्तमान में कोरोना संक्रमण की वजह से सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में भी अतिरिक्त सफाई के निर्देश दिये गये हैं, लेकिन सुबह करीब 5 बजे सी वार्ड के बाहर से चढ़ाव तक सीवर लाइन डैमेज होने की वजह से गंदगी व पानी वार्ड से लेकर बाहर तक बहने लगे। वार्ड के बाहर ही पानी भर गया जिस कारण मरीजों के परिजनों सहित अस्पताल स्टाफ को भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 6 घंटे गुजरने के बाद भी वार्ड के बाहर भरे पानी व गंदगी की सफाई नहीं हुई और परिसर में बदबू से लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि सफाई कर्मियों को सूचना दी गई है और लाइन के फाल्ट की तलाश भी करवा रहे हैं।