- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
उज्जैन : पुलिस ने युवक को पकड़ा तो बहाने बनाने लगा…
सुबह कोयला फाटक पर तहसीलदार सहित नगर निगम कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों की टीम ने बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया। इस दौरान एक युवक बिना मास्क पहले पैदल यहां पुलिस की पकड़ में आया। उसे जेल वाहन में पुलिसकर्मी बैठाने लगे तो बहाने बनाने लगा कि मैं तो मास्क खरीदने जा रहा था। उसने पुलिस के चंगुल से छूटने का प्रयास भी किया तो पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए उसे जेल वाहन में बैठाया। पुलिस ने सुबह 30 से अधिक लोगों को पकड़कर अस्थायी जेल रवाना किया। इस प्रकार की कार्यवाही शहर के अन्य प्रमुख मार्गों व चौराहों पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।
गलत तरीके से मास्क पहनने पर भी पकड़ा
सुबह बिना मास्क के घूमने वालों पर कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसे लोगों को भी पकड़ा गया जिन्होंने मास्क से मुंह तो कवर किया था लेकिन नाक पर मास्क नहीं था। खास बात यह कि पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दूर से देखकर अनेक बिना मास्क पहने लोग उल्टे पैर भाग निकले।