- उज्जैन में जमीन विवाद के बीच कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप: VIDEO सामने आने के बाद केस दर्ज
- उज्जैन में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक: स्नान यात्रा के बाद 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
- *श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन* *29-06-2026*
- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
डेयरी में आदतन बदमाश ने की थी चोरी की वारदात
लैपटॉप के साथ पकड़ाया नशेड़ी, दोस्त हुआ फरार
उज्जैन। सिंधी कालोनी क्षेत्र स्थित डेयरी में पिछले माह अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लैपटॉप, डीवीआर व नगदी पर हाथ साफ किया था। नीलगंगा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर लैपटॉप बरामद किया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि 17 जनवरी की रात अज्ञात बदमाश ने सिंधी कॉलोनी स्थित डेयरी में चोरी की वारदात करते हुए यहां से लैपटॉप, गल्ले में रखी चिल्लर और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर आदि सामान चोरी कर लिया था।
मामले में डेयरी संचालक संतोष ने चोरी का प्रकरण थाने में दर्ज कराया था तभी से बदमाश की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आदतन बदमाश राजा पिता अब्दुल खालिद 21 वर्ष निवासी चितेरा बाखल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस पर पुलिस ने राजा को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद उससे चोरी का लेपटाप बरामद किया। राजा ने पुलिस को एक अन्य दोस्त के साथ चोरी करने की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
अन्य थानों में भी रिकार्ड
पुलिस ने बताया कि राजा आदतन बदमाश है चोरी के मामले में खाराकुआं, नीलगंगा थाने में पहले भी पकड़ा चुका है। वह नशा करने का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिये चोरी की वारदातें करता है।