- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
झारखंड के दर्शनार्थियों से लूट करने वाले बदमाश तलवार और पिस्टल के साथ पकड़ाए, चोरी की 5 बाइक भी जब्त
नौ दिन पूर्व झारखंड के दर्शनार्थियों से गढ़कालिका क्षेत्र में हार-अंगूठी व पर्स लूटने वाले बदमाश अब डकैती की तैयारी में थे, उससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांच बदमाशों का गिरोह पकड़ में आया तो उसने पांच बाइक जब्त हुई, जो चोरी की निकली। गुरुवार दोपहर पुलिस ने खुलासा किया। एडिशनल एसपी अमरेंद्रसिंह चौहान ने बताया जीवाजीगंज थाना प्रभारी मनीष मिश्र व एसआई प्रमोद भदौरिया ने बुधवार रात रामजर्नादन मंदिर के समीप खेत में घेराबंदी की।
मौके से महेश पिता जगदीश निवासी रतलाम, सचिन उर्फ अप्पू खोटा निवासी जूना सोमवारिया, करण मालवीय निवासी तिलकेश्वर, राहुल निवासी कमल कॉलोनी, सूरज निवासी जूना सोमवारिया को गिरफ्तार किया। इनसे एक देशी असली व एक नकली पिस्टल, चाकू और तलवार जब्त हुई है। आरोपी वाहन चोरी की वारदातों में भी लिप्त हैं, जिनसे जब्त हुई पांच बाइकों में दो माधवनगर थाना क्षेत्र से चुराना कबूला है। एएसपी सिंह ने बताया रतलाम निवासी आरोपी दुष्कर्म मामले में ताल की खारवा चौकी का एक साल से वांटेड है। संबंधित पुलिस थाना को भी सूचना दी गई है। तीन साल पूर्व कार्तिक मेला ग्राउंड में हुई ग्रामीण की हत्या में भी दो आरोपी लिप्त रह चुके हैं।
तिलकेश्वर निवासी करण मालवीय भी कई अपराधों में लिप्त है। उसका भाई अर्जुन मालवीय जेल में बंद है जो सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग संचालित करता है और उसकी गैंग हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। पकड़ाए आरोपी की भी जेल में दोस्ती हुई थी। इसके बाद जब वे जेल से छूटे तो पहले गाड़ियां चुराई, फिर उक्त गाड़ियों की मदद से लूटपाट व अन्य अपराध करने लगे। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।