- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
कृषि कानून के विरोध और किसानों के सम्मान में कांग्रेस की पदयात्रा शुरू
किसानों के सम्मान और कृषि कानूनों के विरोध में में कांग्रेस की पदयात्रा विधायक रामलाल मालवीय के नेतृत्व में शुरू हो गई है।
प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि यात्रा में उज्जैन और इंदौर के संभागीय प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इंदौरा शामिल हुए। रैली में विधायक मालवीय ने कहा किसानों के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार काले कृषि कानूनों को वापस लेने से इनकार कर रही है। किसानों को इन कानून के लागू होने से नुकसान होगा। दिल्ली में किसान लगातार विरोध करने के लिए धरना दे रहे हैं। नरवर से शुरू हुई यात्रा पालखंदा, पिपलौदा, गुजाखेडी से गांवड़ी पहुंचने पर रैली का समापन होगा। रैली में जिला अध्यक्ष कमल पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष शेरू पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौधरी, सरपंच नासिर पटेल, उपसरपंच फिरोज पटेल, गुड्डू सरपंच, राजा पटेल, जावेद पटेल, रमेश पाटीदार, नीति राज झाला, राम सिंह कालरा, अनिल जाट आदि नेता मौजूद थे।