- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
आरटीओ की कार्रवाई:महिदपुर में 40 बसों की चैकिंग की, दो बसें ओवरलोड मिली
सीधी में यात्री बस दुर्घटना के बाद परिवहन अमला अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने गुरुवार को महिदपुर में यात्री बसों की चैकिंग की। आरटीओ संतोष मालवीय व सब इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले ने टीम के साथ दिनभर में 40 बसों की चैकिंग की। इनमें से दो बसों में निर्धारित से अधिक यात्री बैठे मिले। पांच बस चालकों के पास प्रदूषण का प्रमाण पत्र नहीं था।
इसके अलावा 12 बसों में अन्य तरह की अनियमितताएं भी थी। टीम ने एक बस को जब्त भी किया। इन सभी से 44 हजार का जुर्माना वसूला और 20 हजार रुपए टैक्स भी जमा करवाया। एक दिन पहले आरटीओ मालवीय ने इंदौर रोड बायपास पर महामृत्युंज द्वार के समीप 45 बसों की जांच कर 40 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला था। आरटीओ मालवीय ने बताया कि इस तरह की चैकिंग आगे भी जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने वाले कार्रवाई के दायरे में आएंगे।