- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में मौत का चैंबर:पूर्व विधायक के वकील पोते की बुलेट सीवर लाइन के चैंबर से टकराई
सीवर लाइन के चैंबर से टकराकर पूर्व विधायक नारायण प्रसाद शर्मा के इकलौते पोते अक्षत शर्मा (24) की मौत हो गई। शनिवार रात ढाई बजे वह दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मना कर बुलेट से घर लौट रहा था। अक्षत पेशे से वकील था। पिता पेट्रोल पंप व्यवसायी हैं। महाकाल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रही सड़क पर ऐसे चैंबर शहरभर में बने हैं। इनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं।
क्षीर सागर निवासी अक्षत दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने इंदौर रोड स्थित होटल में गया था। वहां से रात करीब दो बजे बुलेट से घर के लिए निकला। उसके साथ अन्य दोस्त अपनी गाड़ियों से थे। हरिफाटक ब्रिज पार करके वह इंदौर गेट पहुंचा, तभी सीवर पाइप लाइन के बने चैंबर से गाड़ी टकरा गई।
टकराने के बाद अक्षत ने संतुलन खो दिया। हवा में उछलते हुए वह डिवाइडर पर गिरा, जिससे सिर में गंभीर चोट आ गई। पीछे आ रहे दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। जब तक एंबुलेंस आती, तब तक अक्षत अचेत हो गया था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
शहर भर में कई जगह सड़क से ऊपर बने हैं चैंबर
स्मार्ट सिटी योजना के तहत टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सीवर लाइन बिछाने का ठेका मिला है। कंपनी की ओर से गली और मुख्य मार्गों पर पाइप लाइन बिछाने के बाद जगह-जगह चैंबर बनाए गए हैं। चैंबर का ढक्कन सड़क के सरफेस से ऊंचा होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसकी शिकायत लोगों ने कलेक्टर से लेकर निगमायुक्त तक से की है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे पहले भी कई लोग चैंबरों से टकराकर गिर चुके हैं।