- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
कोरोना वैक्सीनेशन:टारगेट से पिछड़े, 2 लाख 25 हजार में से 35 हजार 203 बुजुर्गों को ही टीका
कोरोना वैक्सीन लगाने में टारगेट पूरा करने में उज्जैन पिछड़ गया है। जिले में 2 लाख 25 हजार 678 बुजुर्गों को टीका लगाने का टारगेट है, जिनमें से अब तक 35 हजार 203 को ही टीका लगाया गया है। 190475 बुजुर्गों को टीका लगाया जाना बाकी है। वैक्सीन सेंटर बढ़ाने के बावजूद लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण नहीं हो पाया है। यह स्थिति तब है जब जिले में 107 वैक्सीन सेंटर किए जा चुके हैं। 60 साल से अधिक एज ग्रुप के करीब 2 लाख 25 हजार बुजुर्ग हैं, जिन्हें टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
इसके अलावा 45 से 59 साल के ऐसे लोग जिन्हें गंभीर बीमारी हो, उन्हें टीका लगाया जा रहा है। जिनका कोई फिक्स आंकड़ा नहीं है। टारगेट से पिछड़ने के पीछे मुख्य कारण जिला टीकाकरण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा अमले द्वारा टीकाकरण के लिए बुजुर्ग और बीमार लोगों को प्रेरित करने के प्रयासों में कमी रही है। वैक्सीन सेंटर पर भी लोगों को यहां-वहां भटकाया जाता है, ऐसे में बुजुर्ग लोग परेशान हो जाते हैं। जिले में अब तक 64 हजार 175 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार ने बताया जिले में वैक्सीनेशन का लक्ष्य 2 लाख 73 हजार 808 है। इसके विरुद्ध 64 हजार 175 लोगों को पहला डोज लग गया है। दूसरा डोज 14 हजार 337 लोगों को लगाया गया है।