- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
रबी फसल में प्रधानमंत्री फसल बीमा से 2 लाख कृषकों को कवर करने के निर्देश
कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कृषि विभाग सहित अन्य राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ रबी सीजन में अधिक से अधिक किसानों को दिलवाने हेतु लगभग दो लाख कृषकों को बीमित करें तथा साढ़े तीन लाख हेक्टेयर रकबा इस बीमा कवर में आना चाहिये। कलेक्टर ने अऋणी किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा में अधिक से अधिक जोड़ने को कहा है। कलेक्टर भोंडवे ने आज मेला कार्यालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में उक्त आशय के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर रानी बंसल, एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर जयन्त जोशी, संयुक्त कलेक्टर एसएस रावत सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के प्रत्येक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को दो-दो हजार मिट्टी परीक्षण के नमूने एकत्रित कर उनकी जांच करवाने के निर्देश दिये। साथ ही ये सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के दो-दो गांव को खुले में शौच से मुक्त करायेंगे। बैठक में गंभीर डेम के जलभराव क्षेत्र में इस बार फसल चक्र में परिवर्तन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 14 ग्रामों में 3200 किसानों ने प्रशासन के सुझाव पर कम पानी की फसलें बोते हुए इनका रकबा बढ़ाया है। इन ग्रामों में 523 हेक्टेयर में चने का रकबा बढ़ाया गया है तथा 680 हेक्टेयर में कम पानी की वेरायटी के गेहूं बोये गये हैं। कलेक्टर ने उक्त सभी परिवर्तन राजस्व पत्रक में दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।