- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
उज्जैन में 3 हजार की घूस लेेते पकड़ाया प्यून:रजिस्ट्री कार्यालय में चपरासी को बना दिया नकल शाखा प्रभारी
उज्जैन लोकायुक्त ने एक बार फिर काले धन की उगाही करने वाले धन कुबेर को रंगे हाथ पकड़ा है। उज्जैन भारत पूरी क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालय में चपरासी के पद पर पदस्थ नारायण रावत को लोकायुक्त पुलिस ने धर दबोचा। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि तराना तहसील निवासी शैलेन्द्र पंवार ने अपने भाई की जमीन की रजिस्ट्री की कॉपी निकलवाने के लिए आवेदन दिया था।
इसको लेकर आवेदक शैलेन्द्र पंवार को कई दिनों तक चक्कर लगवाने के बाद आरोपी नारायण रावत ने कॉपी निकलवाने के नाम पर 4000 रुपए की मांग की। इस पर शैलेन्द्र ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त को कर दी। गुरुवार को 3000 रुपए के लेन-देन के चलते आरोपी नारायण रावत रंगे हाथ पकड़ा गया।
मामले की जानकारी मिलते ही लोकायुक्त पुलिस ने नारायण को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। नारायण ने 4 हजार की जगह 3 हजार रुपए आवेदक शैलेन्द्र से लिए। इसके बाद शैलेन्द्र ने पुलिस को इशारा किया और और तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से केमिकल लगे नोट जब्त कर लिए गए।
लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा ने बताया कि आखिर रजिस्ट्री कार्यालय में ये किस अधिकारी के लिए काम कर रहा है। नारायण रावत का पद चपरासी है और इसे नकल शाखा प्रभारी किसने बनाया इसकी भी जांच की जाएगी।
पहले पांच हजार भी लिए थे
आरोपी के नकल शाखा में प्रभारी बनाए जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। इससे पहले 12 मार्च को भी शैलेन्द्र से आरोपी ने 5000 रुपए ले लिए थे। इसके बाद शैलेन्द्र ने अफसरों से शिकायत भी की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।