- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कोरोना संक्रमण:जितने नए मरीज, उतने ठीक भी हो रहे, 7 दिन में 1841 घर पहुंचे
कोरोना की दूसरी लहर में यह अच्छी खबर है कि शहर और जिले में कोरोना बैलेंस होने लगा है। यानी जितने मरीज पॉजिटिव आ रहे हैं, उतने ही मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। सात दिनों में 1841 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। लगातार रिकवरी बढ़ने से ग्राफ में सुधार की उम्मीद बनी हुई है। संक्रमित 7 से 10 दिनों में स्वस्थ हो रहे हैं और गंभीर मरीजों को स्वस्थ होने में 20 से 22 दिन लग रहे है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब स्थिर होने लगा है। 26 दिन के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो मरीजों की संख्या लगभग एक जैसी आ रही है।
1 अप्रैल को 85 मरीज पॉजिटिव पाए गए तो उसके बाद की तारीखों में भी इसके आसपास ही मरीज पाए गए। इसी तरह 22 से 26 अप्रैल तक भी मरीजों की संख्या समान ही रही। साथ ही जितने मरीज पॉजिटिव पाए गए, उतने ही हर रोज डिस्चार्ज भी हो रहे हैं। कोविड विशेषज्ञ डॉ. सोनाली अग्रवाल का मानना है कि सबसे खराब समय बीत गया है, अब वापस ग्राफ नीचे आने और सुधार की उम्मीद है। कोविड हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं बेहतर होने से भी मरीजों की रिकवरी बढ़ी है। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर वैद्य का कहना है कि 70 से 85 प्रतिशत मरीज 100 प्रतिशत तक स्वस्थ हो रहे हैं। 5 से 10 प्रतिशत मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार में समय लग रहा है।
15 से 20 मरीज अति गंभीरण…
हॉस्पिटल पहुंच रहे मरीजों में 15 से 20 प्रतिशत ऐसे हैं जो दो-तीन दिन में अति गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं। उनकी रिकवरी में समय लगता है या उनकी जान का खतरा बना रहा है। इसकी बड़ी वजह मरीज के समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचने और कोविड टेस्ट नहीं करवाना है।
इम्युनिटी डेवलप होने लगी…
इम्युनिटी डेवलप हो गई है, वैक्सीन लगने के बाद भी मरीजों में जल्द सुधार हो रहा है। फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स में से अधिकांश को टीके लग चुके हैं। ऐसे में उन पर संक्रमण का ज्यादा असर नहीं हो रहा है।
एक सदस्य संक्रमित होने पर परिवार पर खतरा...
कोरोना की दूसरी लहर में यह देखने में आ रहा है कि घर में एक सदस्य के संक्रमित होने के बाद पूरे परिवार पर भी संक्रमण का खतरा बना रहता है। कोविड हॉस्पिटल में पहुंच रहे अधिकांश मरीज ऐसे ही पाए जा रहे हैं।