- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कोरोना कर्फ्यू में चोरी:उज्जैन में मेडिकल दुकान से चोर ने उड़ाए हजारों रुपए नकद और मोबाइल
कोरोना महामारी के इस दौर में कोरोना कर्फ्यू जारी है। इसके बावजूद भी चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे है। महामारी के दौरान फिलहाल सिर्फ किराना और मेडिकल की दुकानें खुल रही है। इसमें भी मेडिकल की दुकानों पर भारी भीड़ दिन भर दिखाई देती है। ऐसे में अब चोर के निशाने पर मेडिकल स्टोर्स आ गए है।
नीलगंगा गंगा क्षेत्र की अम्बर कॉलोनी के चौराहे पर स्थित आलोक मेडिकल पर 60 से 70 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल और चांदी के सिक्के चोरी हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ते ही शहर में चोरी के मामले सामने आने लगे हैं। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात नीलगंगा थाना क्षेत्र की अंबर कॉलोनी चौराहे स्थित आलोक मेडिकल पर एक चोर ने हजारों रुपए पर हाथ साफ कर दिए। रात लगभग 2 बजे मुख्य चौराहे पर चोरी की घटना हो जाना कहीं न कहीं पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान लगा रहा है।
आलोक मेडिकल संचालक मनीष मिश्रा ने बताया की बुधवार रात साढ़े नौ बजे वे मेडिकल बंद करके घर चले गए थे। सुबह लौटे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। चोर ने गैस केन से ताले को गर्म कर लॉक तोड़ा और शटर उचकाकर अंदर घुसा। मनीष के अनुसार दुकान में लगभग 60 -70 हजार रुपए नकद रखे हुए थे और 7 चांदी के सिक्के भी थे। साथ ही चोर मेडिकल में रखा 20 हजार का मोबाइल भी ले गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जिसमे चोर साफ दिखाई दे रहा। कोरोना संक्रमण का खतरा होने के कारण मेडिकल संचालक नकद रुपए दुकान में ही रखते थे। संभवतः चोर को इस बात की जानकरी थी। मनीष ने चोरी की शिकायत नीलगंगा थाने में की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। चोरी की घटना पर थाना नीलगंगा में मामला दर्ज कर लिया गया है।