- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट: फ्री वाईफाई होगा शहर, स्मार्ट पोल भी लगाएंगे
केंद्र सरकार द्वारा उज्जैन को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा के साथ बीएसएनएल ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। बीएसएनएल शहर को फ्री वाईफाई करेगा। शहर के कई क्षेत्रों में स्मार्ट पोल भी लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने के साथ ही बीएसएनएल भी इस पर काम शुरू कर देगा।
बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक डाॅ. गणेशचंद्र पांडेय ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ अवधेश शर्मा के साथ भरतपुरी स्थित बीएसएनएल के कार्यालय में बैठकर कर इस बारे में जानकारी दी। पांडे ने बताया स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए बीएसएनएल ने पूरी तैयारियां कर ली है। विभाग के पास तकनीकी दक्षता उपलब्ध है। पांडेय मप्र के दौरे पर है। उज्जैन प्रवास के दौरान सुबह उन्होंने बीएसएनएल के देवासगेट ऑफिस में अधिकारियों की मीटिंग लेकर विभागीय योजना पर बातचीत कर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने को कहा।
15 मिनट फ्री वाईफाई, पोल कैमरे-लाइट
बीएसएनएल ने सिंहस्थ में शहर में इस्कॉन मंदिर, टॉवर चौक, नानाखेड़ा क्षेत्र सहित कुछ प्रमुख स्थानों पर फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू की थी। इसके बाद अब विभाग पूरे शहर को फ्री वाईफाई करने की तैयारी में है। इसमें शुरू के 15 मिनट फ्री वाईफाई सुविधा देंगे। स्मार्ट पोल पर लाइट से लेकर कैमरे और भी कई तरह की हाइटेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।