- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
इंस्टाग्राम पर शिवजी के GIF स्टिकर पर विवाद:महाकाल की नगरी में भक्तों में आक्रोश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर GIF स्टिकर को लेकर भगवान शिव की नगरी उज्जैन में विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, इंस्टाग्राम ने अपने GIF स्टिकर पर भगवान शिव की फोटो लगाई है। इसमें शिवजी के हाथ में वाइन से भरा गिलास, दूसरे हाथ में मोबाइल और कानों में हेडफोन लगा है। इसके बाद से शिव भक्तों में रोष है। महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश पुजारी इंस्टाग्राम के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में वह गुरुवार को महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।
फेसबुक की स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर हाथ में वाइन लिए भगवान शिव के GIF को देखने के बाद यह विवाद बढ़ा है। इस GIF को देखकर लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम की आलोचना की है।
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में देशभर से लाखों की तादाद में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं। उज्जैन शहर को भगवान शिव की नगरी भी कहा जाता है। अब इंस्टाग्राम पर वाइन गिलास के साथ भगवान शिव के जीआईएफ को लेकर विवाद बढ़ने लगा है। भगवान शिव के इस विवादित GIF को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इंस्टाग्राम की आलोचना की है। इंस्टाग्राम पर भगवान शिव के इस GIF को देखकर लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसमें महादेव अपने हाथ में वाइन का ग्लास थामे नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर दिखाई देने वाले नए GIF तब सामने दिखाई देता है, जब कोई यूजर ऐप पर शिव सर्च करता है।
महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश पुजारी ने इस स्टिकर को लेकर घोर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया साइट पर भगवान शिव के फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है, वो असहनीय है। हम इंस्टाग्राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
वहीं, शिव भक्त उज्जैन निवास पंकज खंडेलावाल ने कहा कि इतनी बड़ी कंपनी ने जिस तरह से शिव भक्तों की भावना के साथ खिलवाड़ किया है। उसको लेकर हम विरोध दर्ज करवाएंगे।