- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू:आज से चिंतामण, बारह ज्योतिर्लिंग और इस्कॉन मंदिर में होंगे दर्शन
शहर में मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति के बाद सोमवार से हरसिद्धि रोड स्थित चारधाम, नवनिर्मित बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर, चिंतामण गणेश और इस्कॉन में श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू होगा। चिंतामण गणेश मंदिर में सुबह 9 बजे पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश देंगे।
प्रबंधक अभिषेक शर्मा के अनुसार एक बार में 4 श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। इस्कॉन मंदिर में भी सोमवार से श्रद्धालुओं को प्रवेश देंगे। सुबह 4.30 बजे से 4 श्रद्धालुओं को क्रमश: प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर में तड़के 4.30 बजे से दोपहर 1 बजे तथा शाम 4 से रात 9.15 बजे तक मंदिर खुला रहेगा। मंदिर में मुख्य आरतियां तड़के 4.30, सुबह 7.30 राजभोग, दोपहर 12.15 बजे, शाम 7 बजे, रात 9 बजे शयन आरती होगी।
जरूरतमंदों को भोजन वितरण
चारधाम मंदिर और बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर में सोमवार से रोज सुबह 8.30 से 11 बजे तक तथा शाम को 4 से 7.30 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरि के अनुसार बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर से रोज शाम को 5 से 7 बजे तक जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया जाएगा। भोजन प्राप्त करने के लिए बर्तन साथ लाना होगा। बर्तन में भोजन लेकर वे अपने घर ले जा सकेंगे। मंदिर परिसर में बैठा कर भोजन कराने की व्यवस्था नहीं रहेगी।