- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
साइना के निकाह की जिम्मेदारी उठाएगा प्रशासन ,CM ने पिता को घर पहुंचकर दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज उज्जैन पहुंचे। पहले उन्होंने अब्दालपुरा पहुंचकर एमआईसी सदस्य कलावती यादव के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और उसके बाद मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक परिवार को आश्वासन दिया कि युवती के विवाह की जिम्मेदारी प्रशासन उठायेगा। उन्हें चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री किसान महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आए हुए थे। इस दौरान मक्सी रोड उद्योगपुरी में रहने वाली साइना पिता सलीम शाह एवं परिवार के अन्य लोगों ने मुलाकात करते हुए बताया था कि विवाह नजदीक है लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
आज उज्जैन पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उद्योगपुरी पहुंचे और साइना एवं परिजनों को आश्वासन दिया कि वह कलेक्टर को निर्देशित कर रहे हैं। इसलिए विवाह के लिए किसी प्रकार की जरुरत नहीं है। इसलिए सारा खर्च प्रशासन द्वारा उठाया जायेगा।
२४ दिसंबर को बारात आगर नाके से उद्योगपुरी पहुंचेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री अब्दालपुरा में एमआईसी सदस्य कलावती यादव के निवास पर पहुंचे। इस दौरान विधायक डॉ. मोहन यादव मौजूद थे। कुछ दिनों पहले कलावती यादव के पति का निधन हो गया था। इसलिए मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति शोक
संवेदना व्यक्त की।