- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
नहान कर लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा
उज्जैन। रामचंदर पिता रतननाथ 21 वर्ष निवासी किलोता देपालपुर अमावस्या का पर्व स्नान करने बाइक से उज्जैन आया था। यहां से वापस गांव लौट रहा था उसी दौरान रात करीब 10 बजे नलवा के पास अज्ञात वाहन ने रामचंदर की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चिंतामण पुलिस ने शव को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
रामचंदर के पास मिले मोबाइल और आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि रामचंदर मजदूरी करता था और पर्व स्नान के लिये उज्जैन आया था। रामचंदर ने बाइक चलाने के दौरान हेलमेट पहना था, लेकिन अज्ञात चौपहिया वाहन की जोरदार टक्कर लगने के कारण उसका हेलमेट सिर से निकलकर सड़क पर दूर जा गिरा।