- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल मंदिर के आंगन मेें मिला जलाधारी शिवलिंग 11-12 वीं शताब्दी का
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के समीप चल रही खुदाई में मंगलवार को जलाधारी शिवलिंग निकला है। पुरातत्वविद् के अनुसार यह प्राचीन संपदा 11-12 वीं शताब्दी की हैं। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा फिलहाल खुदाई स्थल को सुरक्षित करा दिया गया है।पुरातत्वविद् शुभम केवलिया के अनुसार शिवलिंग का ऊपरी भाग टूटा हुआ है। प्रतिमा विज्ञान के अनुसार शिवलिंग के तीन भाग हैं, ब्रह्मा- विष्णु- महेश हैं। इसमें जो ऊपरी गोलाकार भाग टूटा हुआ है वह महेश या शिव भाग है।
इसके हमारे पास अब प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही बारिश के चलते विभाग ने यहां खुदाई का काम बंद किया था। लगातार बारिश के चलते मिट्टी के हटने से शिवलिंग दिखाई देने लगा है। भूगर्भ से शिवलिंग निकलने के बाद यहां मंदिर की श्रृंखला होने की संभावना को बल मिला है।