- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
टैंकर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 2 की मौत, 1 गंभीर
तीनों उपचार कराने जा रहे थे अस्पताल
उज्जैन।जस्साखेड़ी बस स्टैंड पर डीजल से भरे टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। दुर्घटना में दो की मौत हो गई जबकि एक युवक को गंभीर हालत में उज्जैन अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने टैंकर जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि कुलदीप पंवार पिता प्रहलाद 18 वर्ष, सतीश पिता बद्रीलाल प्रजापत दोनों निवासी भाटपचलाना अपने साथ एक अन्य युवक को उपचार कराने जस्साखेड़ी बस स्टेण्ड से बडऩगर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे डीजल टैंकर क्रमांक आरजे 27 जीसी 5559 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कुलदीप और सतीश की मृत्यु हो गई जबकि उनके साथी को हालत गंभीर होने पर उज्जैन अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर ड्रायवर की तलाश शुरू की है।