- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन को सड़कों की सौगात:उज्जैन-नागदा रोड बनेगा फोरलेन
सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से सांसद अनिल फिरोजिया ने उज्जैन-नागदा-जावरा टू लेन (राज्य मार्ग 17) को फोरलेन बनाने के लिए चर्चा की। गड़करी ने प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को एवं एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों को इस रोड को फोरलेन बनाने की योजना बनाने के निर्देश दिए। इस योजना के भूमिपूजन के उज्जैन आने की सहमति भी गड़करी ने दी है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में उज्जैन की सड़कों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सांसद अनिल फिरोजिया भी शामिल हुए।
इस मार्ग पर गुजरात और राजस्थान का ट्रैफिक अधिक होने व कई अंधे मोड़ होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसमें सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सांसद इस सड़क को फोरलेन बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। मंगलवार को मंत्रालय में हुई बैठक में गड़करी ने इस सड़क को फोरलेन करने की योजना बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसी तरह उज्जैन-चिंतामन जवासिया-तालोद-पीथमपुर मार्ग को भारत माला फेस-2 में शामिल करने की स्वीकृति दी है। इस नई सड़क के बनने से उज्जैन से इंदौर एयरपोर्ट की दूरी कम होगी वहीं औद्योगिक नगरी पीथमपुर से उज्जैन शहर सीधे तौर पर जुड़ जाएगा। दूसरी ओर देवास-उज्जैन बायपास बनने से पुरानी सड़क नागझिरी चौराहे से दताना तक सड़क की मरम्मत की जाएगी और उसका चौड़ीकरण भी किया जाएगा।