- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विक्रमादित्य बैंक चुनाव : समन्वय के 9 और विश्वास के 3 प्रत्याशी जीते
पैनल से ऊपर व्यक्तिगत प्रचार करने की चर्चा, सिंगल वोटिंग पर दिया था जोर
उज्जैन। विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट की विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक के संचालकों के चुनाव में सुबह 9 से दोपहर 4 बजे तक हुए मतदान के बाद रात 2 बजे परिणाम घोषित किये गये। अब 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन संचालकों द्वारा किया जाएगा।
जब से वीडी बैंक के चुनाव की तारीख घोषित हुई तभी से बैंक संचालक मंडल में पहुंचने की महत्वकांक्षाओं के साथ लोगों ने प्रचार शुरू किया। पूर्ण पैनल के रूप में समन्वय पैनल चुनाव में उतरी। इनके सामने 5 अन्य प्रत्याशियों ने विश्वास पैनल का गठन किया। इस वर्ष के चुनाव प्रचार में किस पैनल ने कितनी ताकत झौंकी और कितने संसाधनों का प्रयोग किया यह सभी जानते हैं।
बावजूद इसके चुनाव के अंतिम दिनों में कुछ प्रत्याशियों ने व्यक्तिगत प्रचार पर जोर दिया और पैनल को प्राथमिकता ना देते हुए स्वयं की जीत सुनिश्चित करने हेतु सिंगल वोटिंग करने पर जोर दिया। इस बात की चर्चा मतगणना के समय जोर शोर से थी और लोगों का मानना है कि पैनल से ऊपर व्यक्तिगत प्रचार पर जोर देने वाले संचालकों को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के चुनाव में इसकी कीमत चुकाना पड़ सकती है।
ये नहीं जीत पाए: अंतिम जैन 958, मनीष पीपाड़ा 956, मोहनलाल काला 914, विजय कोठारी 808, ललित सेठी 458, चंद्रमोहन 440, पूनम टैकवानी 900
सर्वाधिक मतों से जीते राजेश माहेश्वरी अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे
वर्ष 1992 में जब वीडी बैंक की स्थापना हुई और 1995 में बैंक के संचालक मंडल हेतु पहला चुनाव हुआ, तब राजेश माहेश्वरी ने वह चुनाव लड़ा और जीते। तभी से वे निरंतर संचालक मंडल का हिस्सा रहे हैं। इस चुनाव में भी 1442 मतों के साथ वे सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी हैं ।अनुभव और प्राप्त मतों के आधार पर उन्हें अध्यक्ष पद की दौड़ में अभी सबसे आगे देखा जा रहा है।
नये संचालक मंडल ने निर्विघ्न चुनाव पर मतदाताओं का आभार माना
वीडी बैंक में व्यापारियों के अलावा अन्य लोग भी सदस्य हैं। आगर रोड़ स्थित मनोरमा गार्डन में दोपहर 5 बजे तक कुल 3200 मतदाताओं में से 2102 ने मतदान किया। चुनाव में समन्वय पैनल और विश्वास पैनल के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 19 प्रत्याशी मैदान में थे। विश्वास पैनल के 3 और समन्वय पैनल के 9 उम्मीदवारों को विजयी बनाया। चुनाव के बाद विजयी हुए प्रत्याशियों ने मतदाताओं का आभार माना।