- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
रात में डेढ़ फीट के बाद तीन फिट तक खोलना पड़ा गंभीर का गेट
उज्जैन। गंभीर डेम में पानी की लगातार आवक बनी रहने के कारण पिछले 12 घंटों में डेम के गेट अलग-अलग स्तर पर खोलना पड़ रहे हैं। वर्तमान में गंभीर डेम का एक गेट आधा मीटर खुला है। बिजली की परेशानी के कारण शहर में आज कम दबाव से जलप्रदाय हुआ। पीएचई अफसरों ने बताया कि रात में गंभीर डेम में पानी की आवक तेजी से हुई इस कारण एक गेट पहले डेढ़ मीटर फिर दो और तीन फीट तक खोलना पड़ा। सुबह पानी की आवक सीमित होने के बाद अभी आधा मीटर गेट खुला रखा गया है।
पीएचई से मिली जानकारी के अनुसार यशवंत सागर का गेट प्रतिदिन खोलने के कारण गंभीर डेम में पानी की आवक बनी हुई है। वहीं कल पंपिंग स्टेशन पर बिजली गुल होने के कारण शहर की पेयजल टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाईं थीं इस कारण सुबह शहर में कम दबाव से जलप्रदाय किया गया। शिप्रा नदी में अभी पानी छोटे पुल से दो फीट ऊपर बह रहा है।