- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन सांसद की घोषणा:स्वछता में प्रथम अव्वल आएगी पंचायत तो मिलेगा 11, 5 व 3 लाख का इनाम
आजादी महोत्सव के तहत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर कोठी रोड मेला कार्यालय पर जिले की 20 पंचायत को ओडीएफ प्लस होने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सासंद अनिल फिरोजिया ने पंचायतों को स्वछता को लेकर टास्क भी दिया। कहा जो भी पंचायत स्वच्छता अभियान में प्रथम आएगी उसको 11 लाख का इनाम दिया जाएगा।
मेला कार्यालय में शनिवार सुबह 10 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायतों के प्रतिनधि पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद अनिल फिरोजिया ,कलेक्टर आशीष सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उज्जैन कलेक्टर आशीष ने बताया कि इस मौके पर ओडीएफ प्लस हो चुकी 20 ऐसी पंचायतों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार के रूप में 2 लाख नगद का इनाम दिया गया।
कलेक्टर ने का ओडीएफ में स्वच्छता के 8 पैरामीटर का पालन करना है। जिसमे सीवर का पानी तालाब में ना पहुंचे, कचरे का निष्पादन साइंटिफिक तरीके से हो, घरों से कचरे का कलेक्शन हो, इन सभी शर्तों को हम ध्यान में रखते हुए अब उज्जैन जिले को या एक जनपद को ओडीएफ प्लस करेंगे।
इस मौके पर उज्जैन सांसद ने सभी 20 पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। फिरोजिया ने कहा जो भी पंचायत सवच्छता में प्रथम आएगी उसे 11 लाख, द्वितीय को 5 और तृतीय को 3 लाख का पुरस्कार सांसद निधि से दिया जाएगा। वहीं मेरी ओर से भी उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें प्रथम को एक लाख द्वितीय को 51 हजार और तृतीय को 25 हजार का पुरस्कार देंगे।