- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
- महाकाल में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले पट, पंचामृत से हुआ अभिषेक
- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
ठंड चमकी, ठिठुरा उज्जैन, पारा 9 डिग्री
उत्तर भारत में जारी कड़ाके और बर्फबारी के चलते नए साल की शुरुआत सफेद संकट से हुई है। आसमान में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी बेहद कम होने और धुंध के चलते कई हिस्सों में सड़कों पर गाडिय़ां रेंग-रेंग कर चल रही हैं।
लगातार दूसरे दिन मंगलवार सुबह भी शहर घने कोहरे की आगोश में समाया रहा। सूरज नहीं निकलने से ठंडी हवाएं सिहरन पैदा करती रहीं। दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान ९ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है।
मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, वीरभूमि एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। वहीं कई रेलगाडिय़ों के समय में फेरबदल किया गया ह जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं।
इसे बेबसी कहें या लाचारी, जब सारा शहर कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच घरों में दुबका है….तब देवास रोड पर इन सबसे अंजान दो मासूम रोटी खा रहे हैं। ना रहने के लिए घर है और ना ही कोई बिछौना…खुला आसमान ही छत और फुटपाथ ही घर…