- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
खबर का असर…हरकत में आया अमला टाटा ने लगाया ढक्कन
उज्जैन। रेलवे स्टेशन मार्ग पर सीवरेज के चकनाचूर हुए चेंबर से आखिरकार लोगों को शनिवार को राहत मिली। हादसें की गंभीरता को देखते हुए केवल अक्षरविश्व ने इस विषय को प्रमुखता से उठाया था। इससे नगर निगम एक्शन में आया और टाटा से तत्काल सुधार करवाया।
बता दें कि बीते दिन गुरुवार को रेलवे स्टेशन (माल गोदाम के सामने) भारी वाहन के दवाब में सीवरेज लाइन का चेंबर पूरी तरह से चकनाचूर होकर धंस हो गया था। एक जागरूक दुकानदार ने टूटे चेंबर के आसपास कनस्तर और पत्थर जमा दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए केवल अक्षरविश्व ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद नगर निगम और स्मार्ट सिटी का अमला हरकत में आया और टाटा के ठेकेदार को ढक्कन लगाने के निर्देश दिए।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत टाटा द्वारा किए जा रहे सीवरेज लाइन के काम में लापरवाही के साथ-साथ खामियां तो बढ़ती ही जा रही है। काम की गुणवत्ता भी कमजोर है। शासन से लेकर प्रशासन तक में कई बार चेतावनी दी, इसके बावजूद कार्य की क्वालिटी में कोई सुधार नहीं हो रहा हैं। जगह-जगह सड़क और चेंबर खराब हो रहे है। शुक्रवार को काम की कमजोर क्वालिटी का एक ओर मामला उजागर हो गया।
नहीं थम रही लापरवाही
टाटा के सीवरेज कार्य में अनेक विसंगतियां सामने आने पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद लापरवाही थम नहीं रही है। ऐसे में काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं….