- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
एक दिन में 4 बाइक चोरी
उज्जैन। शहर में वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढती जा रही है। खास बात यह कि लोग सीसीटीवी फुटेज तक पुलिस को सौंप रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक वाहन चोर गिरोह को पकड नहीं पा रही है।
शहर के विभिन्न थानों में चार मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुईं जिनमें जितेन्द्र पिता मायाराम निवासी भेरूगढ ने अलखधाम नगर से बाइक चोरी की रिपोर्ट नीलगंगा थाने में, सुनील पिता भेरूलाल देवडा निवासी अतिरिक्त विश्वबैंक कालोनी ने चिमनगंज थाने में माधोपुरा से, सोनू पिता चंदूलाल निवासी नलिया बाखल ने रविशंकर नगर से बाइक चोरी की रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई। इसी प्रकार राम स्नेही पिता भागीरथ निवासी कमल कालोनी ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से बाइक चोरी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई।