- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
राहत की खबर:कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को आरटीई में मिलेगी प्राथमिकता
आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत कमजोर आय वर्ग व वंचित समूह के बच्चों को गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर मुफ्त में प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना काल में अनाथ हो चुके बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
जिले में सबसे ज्यादा उज्जैन शहर के बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन किए हैं। जिले में 921 प्राइवेट स्कूलों में अधिनियम के तहत 10852 सीटें आरक्षित हैं, जिन पर अब तक 9271 बच्चों ने आवेदन किए हैं। आरटीई के तहत कमजोर आय वर्ग के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन देने की प्रक्रिया चल रही है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आवेदन की आखिरी तारीख तक जिले के स्कूलों में एडमिशन के लिए 9 हजार 271 बच्चों ने आवेदन जमा करवा दिए हैं। इनकी जांच व सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद 14 जुलाई को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन होगा यानी पात्रता रखने वाले बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन दिया जाएगा।
इसमें प्रमुख रूप से कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को लॉटरी के माध्यम से प्रवेश दिए जाने में प्राथमिकता दी जाएगी। ऑनलाइन लाॅटरी से स्कूल आवंटन के बाद संबंधित बच्चे 23 जुलाई तक प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन ले सकेंगे।