- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
अंधेरे में भविष्य:माधव कॉलेज में 3 घंटे की परीक्षा के बीच डेढ़ घंटे बिजली गुल
माधव कॉलेज में सोमवार सुबह तीन घंटे की परीक्षा में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। विद्यार्थियों को अंधेरे में ही कॉपियों पर प्रश्न पत्र के जवाब लिखने पर मजबूर होना पड़ा। छात्र नेता यश जैन ने बताया सुबह 7 से 10 बजे के बीच एमकॉम और एमए सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा थी, जिसमें डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही।
शिक्षकों को भी मोबाइल टॉर्च चालू करके काम करना पड़ा। इधर प्रभारी प्राचार्य डॉ. जेएल बरमैया ने बताया तत्काल शिकायत की गई थी। कॉलेज में एक जनरेटर है। उसे चालू किया गया लेकिन वह कुछ देर में बंद हो गया।