- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
विक्रम कीर्ति मंदिर सभाकक्ष में स्वनिधि महोत्सव:बर्तन बैंक शुरू, अब प्लास्टिक के उपयोग में आएगी कमी
प्लास्टिक के उपयोग काे कम से कम करने के उद्देश्य और महापाैर की अहम घोषणों में से एक ‘शहर वार्ड में हो बर्तन बैंक’ 11 वार्डों में पूरी होती दिखी। विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में 11 वार्डों में प्रारंभिक तौर पर बर्तन बैंक शुरू करते हुए समूहों को बर्तन बांटे गए। साथ ही स्वनिधि योजना में समय पर लोन देने वालों को ज्यादा राशि के चेक भी बांटे गए।
गुरुवार को कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी पटरी वालों के लिए वरदान साबित हुई है। महापौर ने कहा कि योजना में 9450 हितग्राहियों को 10000, 1792 को 20,000 एवं चार हितग्राहियों को 50,000 के ऋण उपलब्ध करवाए गए। निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा महामंत्री विशाल राजोरिया, पार्षद शिवेंद्र तिवारी, गब्बर भाटी, रजत मेहता आदि मौजूद रहे।