- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
बारिश के चलते शुक्रवार को स्कूलों का अवकाश:सरकारी और निजी स्कूलो में एक दिन की छुट्टी घोषित की
उज्जैन में बीते 24 घंटे से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश और शुक्रवार अल सुबह हुई तेज बारिश के बाद उज्जैन कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों का एक दिन का अवकाश घोषित किया।
उज्जैन में लगातार 24 घण्टे से हो रही वर्षा के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से 16 सितंबर शुक्रवार को उज्जैन जिले के समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया।मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिले में लगातार बारिश को दौर जारी है। गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक तेज बारिश होने से अल सुबह प्रशासन ने शुक्रवार को स्कूलों के अवकाश का नोटिस निकाला। लेकिन तब तक कई स्कूल लग चुके थे या कुछ लगने वाले थे। स्कूल वाले भी असमंजस में रहे उन्हें भी आदेश देरी से मिला ऐसे में कई पेरेंट्स बच्चों को लेकर स्कूल पहुंच गए।