- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
बारिश का असर कमजोर:कमजोर पड़ा बारिश का असर, धूप के बाद दिन में पारा 32 डिग्री तक पहुंचा
- दिन में गर्मी के साथ उमस से भी लोग परेशान होते रहे
- दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई
शहर सहित पूरे जिले में पिछले दो दिनों के भीतर बारिश का असर पूरी तरह कमजोर हो गया है। वहीं बारिश के बाद धूप निकलने से अब गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगा है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से आगामी दो दिनों तक भी तेज बारिश होने के आसार नहीं है। रविवार को बीते 24 घंटों के भीतर शहर के अलावा जिले की सभी तहसीलों में भी बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। शहर में हल्के बादल जरूर छाए रहे लेकिन अधिकांश समय तेज धूप खिली रही।
इससे दिन में गर्मी के साथ उमस से भी लोग परेशान होते रहे। दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जीवाजी वेधशाला में अब तक 897.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। इधर, बारिश थमने के बाद अब शिप्रा का जलस्तर भी घट गया है। रविवार को नदी का पानी छोटे पुल से उतर गया। अब सोमवार से आगामी दो दिनों तक स्थानीय बादल बनने से ही हल्की बारिश होने की संभावना है।