- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
लॉ की परीक्षाएं:पिछले सत्र में सात माह लेट हुईं लॉ की परीक्षाएं, इस बार 15 दिन जल्दी शुरू होंगी
- बीए, बीबीए एलएलबी व एलएलबी पहले सेमेस्टर की एग्जाम का मामला
- 7000 से ज्यादा छात्र हैं बीए, बीकॉम, बीबीए एलएलबी और एलएलबी में
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इस बार एलएलबी, बीकॉम-बीए एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर की एग्जाम समय से 15 दिन पहले ही शुरू कर देगी। ये परीक्षाएं दिसंबर के पहले सप्ताह में होंगी। जबकि पिछले सत्र यानी 2021 -22 पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 माह देरी से जुलाई अंत में हो पाई थीं। वैसे हर साल यह एग्जाम दिसंबर अंत या जनवरी पहले सप्ताह में होती है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है। नवंबर में छात्रों से एग्जाम फॉर्म भरवाए जाएंगे।
इसलिए अटकी थी, ऑनर्स की मान्यता नहीं थी
लॉ के 15 में से 13 कॉलेजों के पास ऑनर्स की मान्यता नहीं थी, इसीलिए 7 माह देरी से एग्जाम के बाद भी कॉलेजों में लिखवाया गया था कि अगर कॉलेज काे ऑनर्स की मान्यता नहीं मिलती है ताे यूनिवर्सिटी को रिजल्ट राेकने का अधिकार होगा। वहीं कॉलेजाें से भी इस मामले में शपथ-पत्र लिया गया था।
यह थी वजह
यूनिवर्सिटी डिग्री ऑनर्स की जारी करती है,कॉलेजों के पास डिग्री प्लेन लॉ कोर्स की थी। बीए एलएलबी, एलएलबी और बीकॉम, बीबीए एलएलबी काेर्स शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी के मुताबिक परीक्षा दिसंबर में शुरू हो जाएगी।
इधर, सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा अगले माह, आवेदन शुरू
पिछले सत्र की पहले सेमेस्टर की एग्जाम 7 माह देरी से होने के कारण दूसरे सेमेस्टर की एग्जाम यूनिवर्सिटी पर पटरी पर लाने की तैयारी में लग गई है। एग्जाम फॉर्म शुरू हो गए हैं। जबकि एग्जाम 10 अक्टूबर तक आरंभ होगी।