- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
विक्रम विश्वविद्यालय:राजभवन की ओर से बनी विशेषज्ञों के मॉक पीयर समूह ने विक्रम विवि में किया दौरा
विक्रम विश्वविद्यालय में आगामी 13 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) का दौरा होना है। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने तैयारियां चल रही है। सोमवार को नैक टीम के दौरे से पहले राजभवन की ओर से गठित विशेषज्ञों की मॉक पीयर समूह द्वारा विश्वविद्यालय का दौरा किया गया।
इस बीच पीयर समूह ने विश्वविद्यालय में अधिकारियों, संकायाध्यक्षों के साथ बैठकें कर विश्वविद्यालय के प्रजेंटेशन का अवलोकन करते हुए चर्चा की। मॉक पीयर समूह में प्रोफेसर चंदन गुप्ता एवं प्रो. माया इंगले इंदौर सम्मिलित थीं। इनके द्वारा विश्वविद्यालय की अध्ययनशालाओं में निरीक्षण भी किया गया। साथ ही कई आवश्यक रचनात्मक सुझाव भी दिए गए। सभी बैठकें कुलपति प्रो. अिखलेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई।