- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
सबसे सर्द रात से नवंबर की शुरुआत, तापमान 14 डिग्री:4 नवंबर से तापमान में और गिरावट की संभावना, चार दिनों से लगातार गिर रहा है पारा
इस सीजन में सबसे सर्द रात के साथ नवंबर की शुरुआत हुई है। पिछली चार रातों में न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के बाद अब रात में ठंडक का असर बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो 4 नवंबर से तापमान में और अधिक कमी आने की संभावना है।
पिछली चार रातों से न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। तापमान में कमी का यह क्रम सोमवार-मंगलवार की रात भी जारी रहा और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस सीजन में यह अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है। तापमान कम होने की वजह से रात में ठंडक बढ़ गई और पूरी रात लोगों को हल्की ठंडक महसूस होती रही। इधर, दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को दिनभर हवा की रफ्तार शून्य से चार किलोमीटर प्रति घंटा रही।
हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने और दिनभर तेज धूप निकलने की वजह से दिन में तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में आर्द्रता 79 प्रतिशत होने के कारण दिन में उमस के साथ थोड़ी गर्मी भी लोगों को महसूस होती रही।
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने बुधवार को उज्जैन जिले में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं 4 नवंबर से तापमान में कमी आने की संभावना है। इस दौरान रात में विशेष रूप से तापमान तेजी से कम होने के आसार है। हालांकि अभी कुछ दिनों तक दिन में तापमान 30 डिग्री के आसपास ही बना रहने की संभावना है लेकिन रात में ठंडक बढ़ने के आसार है।