- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
विभिन्न मांगों को लेकर कई बार कर चुका है धरना:अब भाकिसं के नेतृत्व में किसान 22 को विधानसभा का करेंगे घेराव
भारतीय किसान संघ (भाकिसं) के नेतृत्व में 22 नवंबर को प्रदेशभर के किसानों द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा। भाकिसं जिला उज्जैन के अध्यक्ष दशरथ पंड्या ने बताया भाकिसं किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला स्तर पर कई बार धरना कर चुका है लेकिन उन मांगों का समाधान नहीं होने पर प्रदेशभर के किसान विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में होने जा रहे इस चरणबद्ध आंदोलन में प्रदेश के सभी 230 विधायकों को विधानसभा का एक विशेष सत्र आयोजित करने का मांग पत्र दिया गया। दूसरे चरण में 22 नवंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से किसान भोपाल पहुंचेंगे।
जिला प्रचार प्रमुख राजेंद्रसिंह सोलंकी एवं सहभागी प्रभारी जालमसिंह रेबारी के अनुसार किसानों की मुख्य मांगों में पिछले वर्ष के भावांतर मुआवजा बीमा की राशि अतिवृष्टि के नुकसान की भरपाई जल्द करने, मुख्यमंत्री कृषि पंप योजना पुन: शुरू करने, बिजली की समस्याओं को जल्द हल करने, आदि सहित अन्य मांगें शामिल हैं।