- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती सम्पन्न: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधि-विधान से हुआ पूजन, राजा स्वरूप में बाबा महाकाल दिए दर्शन!
- उज्जैन में मानवता की मिसाल, शिप्रा आरती के दौरान बिछड़ी बुजुर्ग महिला को उज्जैन पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढ निकाला!
- भारतीय टीम के खिलाड़ी नितेश कुमार रेड्डी पहुंचे महाकाल मंदिर, भस्म आरती में हुए शामिल!
- महाकाल की नगरी उज्जैन में RSS का ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन अभियान, 65 बस्तियों में एक साथ आयोजन का लक्ष्य
ठिठुरा उज्जैन:सीजन की सबसे सर्द रात, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री पहुंचा
उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर शहर के मौसम पर भी पड़ा है, जिसके कारण मौसम में कड़ाके की सर्दी ने शहरवासियों को ठिठुरा दिया है। बीती रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही आैर न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इधर मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक इसी तरह की सर्दी बने रहने के आसार हैं।
जनवरी की शुरुआत से ही इस बार मौसम में कड़ाके की ठंडक से लोग जूझ रहे हैं। बर्फीली तेज हवा आने के कारण पिछले एक सप्ताह में कंपकंपा देने वाली सर्दी से लोग परेशान होते रहे। पिछले दो दिनों से हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने के बाद तापमान में कुछ वृद्धि हुई थी लेकिन बीते 24 घंटों के भीतर मौसम में फिर से बदलाव आ गया।
उत्तर भारत में हो रही तेज बर्फबारी के कारण उज्जैन सहित आसपास का पूरा इलाका ठिठुर उठा। सोमवार की सुबह हवा की रफ्तार शून्य और शाम को 4 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन में पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इधर रात में तापमान में आई कमी की वजह से पूरी रात लोग ठिठुराने वाली सर्दी से जूझते रहे। बीती रात न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आई। रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सीजन में रात का यह सबसे कम तापमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया उत्तर में हो रही बर्फबारी के असर से मौसम में अचानक से ठंडक बढ़ी है। मौसम में इसी तरह की सर्दी की स्थिति मकर संक्रांति (14 जनवरी) तक बनी रहने की संभावना है।